परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित नरकुल भगत के टोला में मंगलवार की दोपहर आपसी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के रूदल यादव ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों को आरोपित किया है।
आवेदन में कहा है कि मुझे सरकार के तरफ से कुछ जमीन बंदोबस्त की हुई है। उस जमीन पर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। न्यायालय के बिना फैसला आए अखिलेश यादव तथा सुशील यादव द्वारा जमीन का मापी कराई जा रही थी। जब इसका विरोध किया तो वे गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के अखिलेश यादव ने दो महिला सहित चार लोगों रूदल यादव, सुनील यादव उर्फ बुलेट आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…