परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की शाम महावीरी मेेले का उद्घाटन एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, बीडीओ रज्जन लाल निगम, सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि महावीरी मेला भाइचारे का प्रतीक हैं। इसे आपसी सौहार्दपूर्ण वातारण में मनाएं।
इस मौके पर भगवान महावीर की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भक्ति गीतों से पूरा वातारण गूंज उठा। इस मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला पार्षद रेणु यादव, रंजीत प्रसाद, कृष्ण साह, पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, छोटे सिंह, पूर्व जिला पार्षद उमा देवी, अनिल प्रसाद, देवीलाल शर्मा, लक्ष्मण सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…