परवेज अख्तर/सिवान: समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फेकार अली भुट्टो हत्याकांड के मुख्य आरोपित याकूब खान ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपित पर रंगदारी व हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं थी। इसे पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस काफी दिनों से परेशान थी। पुलिस के दबाव में आकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। इसे बसंतपुर के स्वर्ण व्यवसाई तारकेश्वर प्रसाद से दस लाख रुपया रंगदारी की मांग, बसंतपुर रेडिमेड व्यवसाई सुरेंद्र शर्मा गोलीकांड सहित दर्जनों मामले में पुलिस तलाश कर रही थी। भुट्टो हत्या के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बताया जाता है कि समाजवादी नेता जुल्फेकार अली बसंतपुर बाजार से अपने घर शेखपुरा जा रहे थे तभी शामपुर बाजार के पास अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना के बाद से याकूब खान फरार चल रहा था। इस घटना के बाद से भुट्टो के परिजन बड़े अधिकारियों से गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इसके पूर्व उनके भाई मिनहाज खान की भी हत्या इसके भाई राजा खान द्वारा कर दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि याकूब खान को अन्य केसों में जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। याकूब के सरेंडर से पुलिस सहित व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। ऐसे में इसके अन्य साथियों को बीते दिनों रेडिमेड व्यवसायी गोलीकांड में पुलिस ने गोपालगंज से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…