सिवान: लूट कांड को अंजाम देने आए दो बदमाश गिरफ्तार

  • एक बदमाश बाइक, मोबाइल व रुपए लूटकर हुआ फरार
  • रविवार की देर शाम महादेवा ओपी क्षेत्र में हुई थी लूटपाट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में लूट की घटनाएं इनदिनों बढ़ गयी हैं। आप भी यदि सुनसान रास्ते से गुजर रहे हैं तो संभल जाएं। रविवार की देर शाम महादेवा ओपी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक लूटकांड को अंजाम दे दिया। युवक के पास से बाइक, रुपए व मोबाइल फोन बदमाश अपने साथ लेते गए। हालांकि लूटकांड के बाद पीड़ित के हो-हल्ला करने और लोगों की सतर्कता से लूटकांड में शामिल दो बदमाश पकड़े गए हैं। जिन्हें सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पकड़ी बंगाली निवासी भोला शर्मा करीब 8:45 बजे देर शाम को बड़हरिया रोड होकर अपने घर जा रहे थे।

इस दौरान विजयहाता महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। रोकने के बाद उनकी बाइक, रुपए व मोबाइल फोन लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने भोला को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। हो-हल्ला करने के बाद स्थानीय लोगों ने लूटकांड में शामिल सुल्तान व शहजाद को पकड़ लिया जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि सन्नी मोबाइल, बाइक व रुपए लेकर भागने में कामयाब रहा। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में उक्त बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026