परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल के निदेशक चंद्रलोक मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 16 अप्रैल को रमजान मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी तथा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मौजूद रहेंगे।
इनके अलावा महाराजगंज के विधायक विजय शकर दुबे, पूर्व विधायक हेमनारायण साह समेत कई मौलानाओं को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम गांधी आश्रम बसंतपुर में संपन्न होगा। इस मौके पर प्राचार्य राजनारायण मिश्र, मौलाना नुरुद्दीन अंसारी, जिला पार्षद फजले अली, हाफिज शकील, मौलाना अजहर शिवानी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…