परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली गिरि टोला में 31 मार्च को हुई मारपीट मामले में वार्ड सदस्य नगरेश कुमार गिरि के आवेदन में सेविका उषा देवी एवं उसकी पुत्री के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इसमें राड से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है।
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के बाद मामले की जांच की जा रही है। वार्ड सदस्य ने आरोप लगाया है कि दरवाजे पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने के बारे में पूछताछ की तो सेविका व उसकी पुत्री ने उसे लोहे के रड से मारकर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…