बसंतपुर: बरसात के पूर्व बाढ़ व आपदा से निपटने की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ रज्जन लाल निगम ने कर्मियों के साथ बैठकर बरसात के पूर्व बाढ़ और आपदा की तैयारी से संबंधित बैठक की। इस दौरान बाढ़, आपदा संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बाढ़ में चयनित शरण स्थलों की सतत निगरानी के साथ-साथ सौंपे गए दायित्वों, निर्देशों का अनुपालन ससमय करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में सभी संबंधितों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए पत्र उपलब्ध कराया गया।

साथ ही साथ पंचायतों में बिहार असंगठित मजूदरों का निबंधन युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में नल जल की कुछ योजनाएं लंबे समय से लंबित है एवं कुछ योजनाएं वित्तीय रूप से अपूर्ण है इसकी प्रगति प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी का लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण समस्या बनी हुई है। इसका समाधान शीघ्र ही निकाला जाएगा। बैठक में पंचायत सचिव चंदन कुमार, अमरेश कुमार, रामेश्वर सिंह, लेखापाल अशोक कुमार, तकनीकी सहायक मुकेश कुमार एवं कार्यपालक सहायक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026