परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ डा. रवि रंजन की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकारों की बैठक हुई। इस दौरान बीडीओ ने कई निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि जिनके- जिनके क्षेत्र में सरकार की योजना चल रही है उसे आम लोगों तक पहुंच रहा है कि नहीं इसका विशेष ध्यान दिया जाए।
योजनाओं में बिचौलिया की किसी प्रकार की संलिप्तता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने राजस्व कर्मचारियों लोग भी दाखिल खारिज के लिए अपनी कागजात दे रहे हैं उसकी जांच परख कर दाखिल खारिज कर दें। कृषि से संबंधित जो भी योजना चल रही है उसको किसानों तक पहुंचाया जाए। बैठक में सीओ रवींद्र राम सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…