बसंतपुर: जदयू अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का किया गया स्वागत

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय तथा भगवानपुर हाट के हिलसड़ एकावन टोला में शनिवार को जदयू अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तुजा अली कैसर को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो व भगवानपुर प्रखंड के हिलसड़ एकावन टोला में पूर्व विधायक हेमनारायण साह, विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सेतु, छात्र युवा नेता दरवेश आलम के संयुक्त नेतृत्व में सम्मान समाराेह आयोजित कर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है।

कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।वहीं मुर्तुजा अली कैसर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो हमें जिम्मेवारी सौंपी है, उसका भरपूर निर्वहन करूंगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर कमरुद्दीन अंसारी, संदेश महतो,अब्बास अली, प्रखंड अध्यक्ष लक्षण देव पटेल, जिला पार्षद फजले अली, सरपंच समीउल्लाह अंसारी, संदेश महतो, टुनटुन प्रसाद, छात्र नेता प्रशांत बजरंगी, जफर अहमद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024