✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात से विद्युत आपूर्ति ठप होने से इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रखंड में करीब 20 घंटे से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसे विभाग द्वारा अब तक ठीक नहीं कराया गया है।
सबसे बड़ी समस्या पानी का मोटर चालू करने तथा मोबाइल चार्ज करने की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड में हल्की वर्षा होने के कारण भी विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जब इसकी शिकायत करने के लिए उपभोक्ता करते हैं तो पदाधिकारी तथा कर्मियों का मोबाइल बंद मिलता है। इस संंबंध में जेई योगेश कुमार ने बताया कि पावर ग्रिड में कुछ खराबी आ गई है। ठीक होने पर ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…