परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र को कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान बसंतपुर निवासी राजेश महतो के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि नीतीश कुमार शुक्रवार को परीक्षा देकर कक्षा से बाहर निकला था। तभी विद्यालय के गेट पर कुछ शरारती तत्व उसके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर वे सभी नीतीश कुमार को मारपीट कर घायल कर दिए। छात्र के चिल्लाने पर स्वजन वहां पहुंचे तो सभी युवक फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…