लकड़ी नबीगंज: महावीरी मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने काे ले एसडीओ ने की बैठक, दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के किशनपुरा मदारपुर में 28 अक्टूबर से लगने वाले तीन दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला की तैयारी को ले एसडीओ रोचना माद्री ने पदाधिकारी, लाइसेंसधारी व जनप्रतिनिधियों के साथ किशुनपुरा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने मेला को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, विधि-व्यवस्था कायम रखने आदि का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने आप सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने कहा ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लाइसेंसधारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को ले जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैठक में बीडीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने भी अपना विचार रखे। इस दौरान मेले में कंट्रोल रूम स्थापित करने, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, अग्निशमन आदि की व्यवस्था की जानकारी दी गई। बैठक के बाद एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों ने मेले की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को अपनी-अपनी ड्यूटी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही गई। इस मौके पर फिरोज आलम, राजेश्वर प्रसाद, वार्ड संघ उपाध्यक्ष गुड्डू प्रसाद पटेल, बृजकिशोर सिंह, प्रहलाद प्रसाद, मनोज गुप्ता, उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह, राजू पांडेय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026