बसंतपुर: विधायक ने किया अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के मोलनापुर पंचायत में शनिवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन विधायक देवेशकांत सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंतपुर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की। इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी रज्जन लाल निगम ने कहा कि कचरा प्रबंधन के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान देश को गंदगी से मुक्त कर तरह तरह की बीमारियों से निजात पाना के लिए चलाया जा रहा है। इसमें शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण जनता की सहभागिता आवश्यक है।

यह अभियान सबके भागीदारी तथा दायित्वों को निभाने से ही सफल होगा। इसमें महिलाओं का भी योगदान अहम है। समारोह को विधायक के अलावा प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, सीओ सुनील कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रज्ञा सचान, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार यादव, सीओ, मुखिया रंजीत प्रसाद, मुखिया शिवजी राय,छोटेलाल चौधरी, प्रो. राम पारस राय ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026