✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जी.बी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित मजहरुल हक कालेज के समीप एनएच 227 ए पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों क्रमश: धर्मेंद्र महतो एवं जितेंद्र महतो का शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मां इंदु कुंवर समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं दोनों भाइयों का दाह संस्कार शनिवार को किया गया। जब दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो वहां उपस्थित लोगों की आंखे भर आईं। बताया जाता है कि दोनों सरारी प्लस टू उच्च सह इंटर कालेज में इंटरमीडिएट के छात्र थे। इनके पिता का निधन पूर्व में ही हो चुका है। धर्मेंद्र एवं जितेंद्र दोनों अविवाहित थे। मृतक दो भाई व एक बहन थे।
दोनों भाइयों की मौत से बुझा घर का चिराग
गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दक्षिण सरारी नोनिया टोला निवासी पान महतो के दोनों पुत्र के निधन से घर का चिराग बुझ गया। ज्ञात हो कि पिता की मौत के बाद इन दोनों भाइयों पर घर की जिम्मेवारी थी।इन दोनों भाइयों की मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया।इस घटना के बाद गांव में उसकी मृतक की मां इंदु कुंवर एवं बहन मीरा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…