बसंतपुर: विधायक ने किया 1.48 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के लहेजी बीटी रोड से मोलनापुर बनियाटोली तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास स्थानीय भाजपा विधायक विधायक देवेशकांत सिंह ने बुधवार को किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। विधायक के निजी सचिव सोनू कुमार सिंह ने बताया कि एक करोड़ 48 लाख 20 हजार 757 रुपये की लागत से एमआर -3054 से 4.4 किलोमीटर सड़क का पुनर्निमाण किया जाएगा। शिलान्यास समारोह के बाद मोलनापुर बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा की जनता के आशीर्वाद और भरोसे से मिली ऊर्जा से लगातार क्षेत्र में विकास संभव हो सका है।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास के कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरि, जितेंद्र सिंह, अमर शर्मा, वशी अहमद खां, श्याम किशोर तिवारी, मृत्युंजय सिंह, जगमोहन तिवारी, अखिलानंद सिंह, राजेंद्र तिवारी, मनोज गुप्ता, उपप्रमुख प्रेम राजन सिंह, मुखिया नाजीर अंसारी, नवल सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026