असांव: जल निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा है गंदा पानी, बीमारी की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: असांव गांव के तकिया टोला में लोगों की जिंदगी जलभराव के बीच कट रही है। इस मोहल्ले में जल निकासी नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। इस कारण पानी की बदबू से संक्रमण फैलने की आशंका से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्षा होने पर यहां की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क का पानी घरों में घुस जाता है। जल निकासी नहीं होने पर सड़क पर पानी जमने से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो यहां करीब दो से तीन फीट पानी जम जाते हैं।

इस कारण लोगों के घरों के चबूतरे से होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर पहले कई बार संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से मांग भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। मोहल्ले के लोगों को सालों भर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। राहगीरों को लोगों के घरों के चबूतरों पर से निकलना पड़ रहा है। सोनू वंशकार जलभराव होने से मच्छरों की तादात बढ़ती जा रही है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024