परवेज अख्तर/सिवान: कन्हौली में हुए सड़क दुर्घटना में मृत बीजेपी बूथ अध्यक्ष जय नारायण सिंह के परिजनों से विधायक देवेशकांत सिंह गुरुवार को मिले। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुःख प्रकट किया। बताया जाता है कि 18 दिसंबर को अज्ञात स्कॉर्पियो के चपेट में आने से जख्मी हो गए जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत सदर अस्पताल में हो गई। उसके बाद मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने एसएच-73 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था।
जिसको सीओ सुनील कुमार ने आकर जाम हटवाया व परिजनों को नियमानुकूल मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने परिजनों को मुआवजा दिलाने के निए डीएम से बात की। वही इन्होंने सिविल सर्जन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर विनोद सिंह, रंजीत प्रसाद, संजीव सिंह, शम्सुद्दीन अंसारी, उत्तम कुमार सिंह, श्रीनिवास सिंह, नवल सिंह व अतुल कुमार सिंह थे
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…