परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजवंशी कॉलोनी में बुधवार की रात चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बना डाला। चोरी की इस घटना में टीबी, पीतल का कीमती सामान इंवर्टर सहित अन्य सामान चोर अपने साथ लेते गए हैं। हालांकि चोरों ने कुल कितनी रुपए का सामान चुराया है इसका आकलन अभी नहीं किया जा सका है। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि गृहस्वामी डॉक्टर शंभू शरण प्रसाद कई दिनों पहले बंगलुरू इलाज कराने गए हुए हैं। इस बीच चोरों ने कई दिनों से बंद घर की रेकी कर ली और समय मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…