बसंतपुर: पूर्व सांसद रामदेव बाबू की मनी जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को पूर्व सांसद रामदेव सिंह की 107वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्य आयुक्त सह रामदेव बाबू के पोते अभिषेक सिंह ने कहा कि रामदेव बाबू 1957 और 1967 में रघुनाथपुर विधानसभा का तथा 1971 व 1977 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

डा. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि रामदेव बाबू स्वतंत्रता सेनानी के रूप में आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी, उनमें कुशल नेतृत्व की क्षमता थी। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। माल्यार्पण करने वालों में भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव कमलेश्वर ओझा, अवधेश कुशवाहा, जयप्रकाश शर्मा, किशोर चौरसिया, स्काउट एंड गाइड के मास्टर बालेश्वर यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024