सिवान: पंचायत उपचुनाव को ले नामांकन प्रत्याशियों में नहीं दिख रहा उत्साह

नामांकन के तीसरे दिन हुसैनगंज के सिधवल में पंच पद को ले एक प्रत्याशी ने किया नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में रिक्त पड़े वार्ड सदस्य, पंच सदस्य समेत अन्य पदों के लिए 28 दिसंबर को होने वाले उप चुनाव को ले नामांकन के तीसरे दिन दिन मंगलवार को भी नामांकन के प्रति प्रत्याशियां में कोई उत्साह देखने को नहीं मिला। हुसैनगंज में एक पंच पद के प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गय, लेकिन अन्य प्रखंडों से किसी भी प्रत्याशी के नामांकन करने की सूचना नहीं मिली। वहीं कर्मी कार्यालय में पूरे दिन अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे। ज्ञात हो कि पंचायत उपचुनाव के लिए 15 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने, 16 से 18 दिसंबर तक प्रपत्रों की जांच, नाम वापसी तथा प्रतीक चिह्न का वितरण की तिथि 20 दिसंबर है तथा 28 दिसंबर को मतदान होगा एवं 30 दिसंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। महाराजगंज प्रखंड के बीडीओ डा. रविरंजन ने बताया कि प्रखंड में एकमात्र देवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 में पंच पद पर चुनाव होना है।

नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को भी एक भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचे थे। दारौंदा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि मंगलवार को उप पंचायत चुनाव के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। बताया कि प्रखंड के रमसापुर पंचायत के वार्ड 11 में पंच एवं पिनर्थु खुर्द पंचायत के वार्ड सात में पंच पद रिक्त हैं। वहीं हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव हेतु नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को सिधवल पंचायत के वार्ड संख्या नौ के लिए जितेंद्र राम ने निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड में तीन पंच पद के खाली पद हेतु उपचुनाव होना है। इनमें सिधवल पंचायत के वार्ड संख्या नौ, बड़रम पंचायत के वार्ड 13 एवं छपियां बुजुर्ग के वार्ड संख्या 12 शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026