बसंतपुर: बसांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मुखिया फंसे

  • मुखिया प्रत्याशी आदित्य आनंद ने दर्ज कराई एफआईआर
  • राजनीतिक साजिश के फंसाने का प्रयास किया गया: सोनू

परवेज अख्तर/सिवान: सातवें चरण के मतदान को लेकर बसांव बाजार पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह फंस गए हैं। इस घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में बसांव निवासी स्व. आनंद बिहारी सिंह के पुत्र मुखिया प्रत्याशी आदित्य आनंद ने बताया कि राजधारी मोड़ पर सब्जी खरीदने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए निवर्तमान मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह, प्रकाश सिंह, चुन्नू सिंह, चंदन सिंह, नीतीश सिंह व रंजय सिंह ने पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। साथ पास में रखे पंद्रह सौ रुपया ले लिया। चुनाव समाप्त होने के बाद उक्त घटना को लेकर सोमवार की शाम गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट में जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी बसंतपुर भेज गया।

जहां चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने एक को सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव उत्पन्न हो गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चुनाव के रोज हुए दो पक्षों में मारपीट को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह भी शामिल हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी। इधर आरोपित मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि घटना मतदान के समय की है। मुखिया प्रत्याशी के साथ मारपीट की घटना मठिया टोला स्कूल के बूथ संख्या 3, 4 की है। जिसे वहां मौजूद सभी ने देखा है। घटना के समय मैं पंचायत भवन स्थित बूथ पर खुद वोट डालने गया था। राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026