पटना: जीजा पर आया साली का दिल तो अपनी ही बहन को इस तरह लगा दिया ठिकाने, एक साथ हुए फरार

पटना: पुरानी कहावत है कि इश्क और जंग में फतह की राह में सबकुछ जायज है! पटना के मोकामा में एक युवति ने जीजा के प्यार में ऐसी पागल हुई कि अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच दिया। युवति ने जीजा के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी और शव को घर मे ही छिपाकर फरार हो गये। एक ओर दोनो मौज मना रहे होंगे तो दूसरी ओर घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। घटना मोकामा वार्ड नंबर 27 की है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा की शादी चार साल पहले ही सनी पासवान से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज किया था। वर्षा के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। शादी के बाद भी वह मायके में रहती थी और उसका पति सनी पासवान भी वहीं रहता था। इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया। वर्षा को जब यह पता चला तो पति पत्नी के बीच अनबन हो गयी। वर्षा के माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाया और बहन को उसके पति से दूर कर दिया।

हत्या करने के बाद पति सनी और साली मिलकर वर्षा के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पड़ोसियों ने वर्षा के घरवालों को इसकी सूचना दी तो उसका भाई वर्षा के घर पहुंचा। उस समय तक जीजा और साली फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी ने देखा कि एक बॉक्स में वर्षा का शव रखा हुआ था। बक्से में डेड बॉडी देखकर पुलिस भी चौंक गई। मृतका के गले पर निशान मिला है ऐसे में गला दबाकर या फांसी लगाकर हत्या करने का मामला माना जा रहा है।

सन्नी का अपनी साली से प्रेम था। इसी वजह से घटना को अंज़ाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में ससुर और भाई से पूछताछ की तो पता चला कि घटना के समय वो बाहर थे इसी बीच सन्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन प्रसाद ने कहा है कि मामले की गुत्थी तभी सुलझेगी जब सन्नी और उसकी साली की गिरफ्तारी होगी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026