परवेज अख्तर/सिवान: जिले के
बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला में शनिवार ससुराल वालों ने नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता सराय ओपी के पपौर निवासी हरेंद्र साह की पुत्री पूजा कुमारी के बयान पर थाना में प्राथमिकी की गई है। उसने बयान में कहा है कि मेरी शादी दो मई 2023 को शहरकोला निवासी आनंद कुमार सोनी के साथ हुई थी।
शादी के एक माह बाद पति द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये व बुलेट की मांग की जाने लगी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर मुझे प्रताड़ित भी किया जाने लगा। अंत में ससुराल वालों ने शनिवार को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही मेरा गहना, कपड़ा भी छीन लिया। इस मामले में पीड़िता ने पति आनंद कुमार सोनी, ससुर अरविंद सोनी समेत नौ लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…