परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के डीके सारंगपुर निवासी एक युवक की मौत सात अक्टूबर को संदेहास्पद स्थिति में बेंगलुरु के नंदनी थाना क्षेत्र के राजकुमार समाधि गांव में हो गई। मृतक की पहचान सारंगपुर निवासी हीरा लाल महतो के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि अंकित कुमार जुलाई में मजदूरी करने बेंगलुरु गया था। वहां वह भवन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। हीरा लाल महतो ने बताया कि वहां के ठेकेदार ने रविवार को कहा कि अंकित ने निर्माणाधीन मकान के दरवाजे पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। वहीं हीरालाल ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…