परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे टहल रही एक वृद्धा को धक्का मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्धा को सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी मुसाफिर साह की पत्नी लवंगी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लवंगी देवी सड़क पर टहल रहीं थी।
इतने में बसंतपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आस-पड़ोस के लोगों को इसके जानकारी हुई तो लोग महिला को उठाकर आनन-फानन में इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने लवंगी देवी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि लवंगी देवी की मौत की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई सभी सदस्यों में कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…