परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने शराब के नशे में पांच शराबियों को गिरफ्तार किया। पहली गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर से हुई। जहां शराब के नशे में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब की पहचान श्यामपुर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार विजय सिंह शराब पीकर घर वालों को परेशान कर रहा था।
इसकी सूचना परिवार वालों ने मुफस्सिल थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। इसके बाद जेल भेज दिया गया। दूसरी घटना दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव की है। जहां शराब के नशे में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दोन गांव निवासी रामाजी भगत, जुगेश बीन, सूरज कुमार व संतोष बीन शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…