बसंतपुर: चोरी के सामान व कार के साथ एक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार में शनिवार की रात एक मोटर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़ चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो चोर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर की धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पकड़े गए चोर को हिरासत में ले ली। इस क्रम में पुलिस ने चोरी के दौरान उपयोग में लाई गई कार एवं उसमें रखे गए सामान को जब्त कर थाना लाई। बताया जाता है कि कन्हौली बाजार में हुस्सेपुर निवासी विकास कुमार की मोटर पार्ट्स की दुकान है। वे शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले आए थे। तभी देर रात्रि दो-तीन युवक उनकी दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश कर गए तथा दुकान से सामान निकाल कार में रखने लगे।

इस दौरान पटना से लौटने के क्रम में एक यात्री कन्हौली बाजार में उतरा तथा चोरी की घटना जानकारी होते ही शोर मचाने लगा। उसके शोर सुन काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आता देख दो युवक मौके से फरार हो गए जबकि ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ पिटाई करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उस युवक को हिरासत में ले ली तथा चोरी में प्रयुक्त कार एवं उसमें रखे गए सामान को लेकर थाना लाई। कार पर पुलिस का नेम प्लेट लगा हुआ था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकडे़ गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026