गुठनी: जतौर बाजार में शराब बिक्री व शराब लूटने का वीडियो वायरल

इंडिगो कार में लदे करीब 24 लीटर शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर बाजार में शनिवार की देर शाम शराब बिक्री का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा। इस मामले में पुलिस ने इंडिगो कार में लदी करीब 24 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जतौर बाजार में शनिवार की शाम दो लोगों के बीच में विवाद हो रहा था। इसमें एक युवक साइकिल में टंगे थैले से शराब की बोतलें जमीन पर फेंकते हुए दिखाई दे रहा था।

वहीं इसकी सूचना मिलते ही बाजार में भीड़ एकत्रित हो गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों द्वारा सैकड़ों बोतल शराब लूटने का खेल शुरू हो गया। स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि जो जतौर बाजार में दोनों आरोपितों द्वारा खुलेआम शराब की तस्करी की जाती है, लेकिन कुछ विवाद के चलते दोनों में आपसी मतभेद हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस एक आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर ली गई है। साथ ही जतौर बाजार से ही इंडिगो कार में लदी करीब 24 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक जतौर निवासी बिजली कुमार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026