✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सघन दस्त पखवारा के अंतर्गत प्रभारी डा. कुमार रविरंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद द्वारा लोगों को ओआरएस का घोल पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डा. कुमार रविरंजन ने बताया कि प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है तथा बच्चों को डोज के बारे में जानकारियां दी जा रही है।
स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि दो माह से कम आयु वाले बच्चे को एक चम्मच ओआरएस का घोल बनाकर प्रत्येक दस्त के बाद पिलाना है। दो माह से दो वर्ष तक के बच्चे को एक चौथाई गिलास पानी में आधा चम्मच ओआरएस मिलाकर देना है। इस तरह जिंक के टैबलेट को मां के दूध में घोलकर आयु अनुसार पिलाना है। मौके पर चंदन कुमार, रेमी फर्नांडिस पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…