भगवानपुर हाट: समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी की अध्यक्षता में “समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषय पर आधारित 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण का यह चौथा बैच है। डा. अनुराधा रंजन ने प्रशिक्षण में शामिल भावी उर्वरक डीलरों का स्वागत किया एवं किसानों के लिए उनके योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान सीधा आप से जुड़े होते हैं इससे आपकी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक इंजीनियर कृष्णा बहादुर क्षेत्री ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसमें 44 विभिन्न विषयों पर केंद्र के वैज्ञानिकों एवं देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ वैज्ञानिक जुड़ेंगे और प्रशिक्षण देंगे। एक दिन का प्रशिक्षण भ्रमण भी कराया जाएगा। लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार ने मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों एवं पौधों के लिए उसके महत्व विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिवम चौबे ने किया। प्रशिक्षण में मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, विभिन्न प्रकार की मिट्टी इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डा. हर्षा बीआर, डा. नंदीशा सीवी, डा. जोना दाखो, सरिता कुमारी के आलावा प्रशिक्षु प्रिया कुमारी, विकाश कुमार, सोहेल आलम, राम कुमार सिंह उत्तम ठाकुर समेत 17 प्रखंडों के 40 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026