बसंतपुर: जाति आधारित गणना कार्य धीमी होने पर ओएसडी ने प्रगणक व पर्यवेक्षकों को लगाई फटकार

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर सामान्य प्रशासन विभाग पटना के ओएसडी रवींद्र चौधरी ने गुरुवार को जाति आधारित गणना कार्य का जायजा लिया। उन्होंने गणना कार्य की समीक्षा की तथा प्रगणकों द्वारा भरे गए प्रपत्रों की जांच की। इस दौरान कार्य धीमी होने के कारण संबंधित प्रगणक व पर्यवेक्षकों को फटकार लगाई। इसके पूर्व ओएसडी ने प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में नगर पंचायत में चल रहे जाति आधारित गणना कार्य की समीक्षा की। नगर पंचायत में गणना कार्य से असंतोष व्यक्त करते हुए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को फटकार लगाई तथा कार्यपालक पदाधिकारी को सभी पर्यवेक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया।

कार्य में शिथिलता के कारण वे क्षुब्ध दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में अगर कार्य में प्रगति न हुई तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाए। इसके बाद वे समरदह उच्च विद्यालय में कन्हौली पंचायत के प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के गणना कार्य की समीक्षा की और कार्य पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार यादव, भगवानपुर हाट के बीडीओ डा. कुंदन, गोरेयाकोठी के बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, शिक्षक प्राणनाथ उपाध्याय, राजकिशोर शर्मा आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026