बसंतपुर: गरीब छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में गुरुवार को राजेंद्र कालेज छपरा के भूगोल विषय के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष रामनाथ सिंह की याद में गौरव राय द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं के बीच पांच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलते ही छारत्र-छात्राओं के उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। ज्ञात हो कि गौरव राय भगवानपुर प्रखंड के सुघरी के रहने वाले हैं तथा एक निजी कंपनी में सीनियर जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे आक्सीजन मैन के नाम से जाने जाते हैं। उनके द्वारा कोरोना काल में आक्सीजन की उपलब्धता कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि समाज के जरूरतमंदों के जीवन स्तर उठाने में मदद कर रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनके प्रति आभार प्रकट किया। इसके अलावा गुरुवार को विद्या सुंदर उच्च विद्यालय सरसर और कबीर मुनेश्वर बालक उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज धनौती मठ में भी गौरव राय द्वारा सेनेटरी पाइप वेडिंग मशीन लगाई गई। इसका उद्घाटन पांच रुपये का सिक्का डालकर किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हृदयानंद सिंह, विजय विकास, सत्येंद्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, वशिष्ठ प्रसाद, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे। गौरव राय ने बताया कि वे अब तक 165 साइकिल का वितरण, 113 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, 37 सिलाई मशीन का वितरण कर चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026