परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं कोहिनिया तख्त में मंगलवार को पट्टीदारों ने एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट की. साथ ही बचाने आई महिला की बेटी व पति से भी मारपीट कर घर से दो लाख रुपये चुरा लिया. मामले में पीड़ित महिला व बसावं कोहिनिया तख्त निवासी देवेन्द्र सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के बयान पर बुधवार को कांड संख्या 377/21 दर्ज की गई है. जिसमे गांव के ही मनीष सिंह, अमित सिंह, विमल सिंह समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने बचाने आई बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…