Categories: पटना

पंचायत चुनाव: पहले की तरह इस बार प्रखंडों में नही होगी मतगणना

पटना: पंचायत चुनाव की मतगणना इस बार जिला मुख्यालय में होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि मतपेटियों के लिए प्रखंड मुख्यालय के बजाय जिला स्तर पर संग्रहण केंद्र बनाएं। वहीं पर ईवीएम और बैलट बॉक्स को रखने की व्यवस्था की जाए। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

पहले प्रखंडों में होती थी मतगणना

पंचायत चुनाव में पहले प्रखंड स्तर पर ही मतगणना होती थी। लेकिन इस बार यह व्यवस्था बदल दी गई है। मतगणना स्थल पर पंचायतवार रीसिविंग काउंटर बनाया जाएगा। जहां मतदान के बाद बैलट बॉक्स और ईवीएम कलेक्ट कर बस गृह में सुरक्षित जमा किया जाएगा। माना जा रहा है कि दो या तीन पंचायत पर एक काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य काउंटर के पीछे पद के अनुसार ईवीएम और बैलट बॉक्स को प्राप्त करने के लिए 5 सब काउंटर भी बनाए जाएंगे। सब काउंटर से पद के अनुसार चिन्हित बज्रगृह में संबंधित पद के लिए ईवीएम और आवश्यक प्रपत्र को पदवार रखा जाएगा।

पहले चरण के लिए कल से होगा नामांकन

बता दें कि आज पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। पहले चरण में राज्य के दस जिलों के 12 प्रखंडों में चुनाव होना है जिसके लिए कल 2 सितम्बर से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026