बसंतपुर: मृत घोषित महिला की एक झलक देखने जुटे लोग

  • छपरा के कोर्ट में पुलिस ने दर्ज कराई विवाहिता के 164 का बयान
  • इसुआपुर थाने में दर्ज हुई थी दहेज के लिए हत्या की एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: मृत महिला को जिंदा देखने के लिए देर शाम तक बाजार में चर्चा होती रही। मृत घोषित महिला की एक झलक पाने के लिए उसके आने का इंतजार करते रहे। उसके नहीं आने से परिजनों समेत स्थानीय लोगों के मंसूबे पर पानी फिर गया। बसंतपुर के अजय प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार ने इसुआपुर थाने में दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद नेहा कुमारी उर्फ दिव्या के ससुराल वाले कई माह से फरार चल रहे थे। इस घटना में एक अज्ञात महिला के शव को डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। इस दौरान कुछ दिनों के बाद कथित मृत नेहा कुमारी उर्फ दिव्या द्वारा बसंतपुर व इसुआपुर के पुलिस पदाधिकारी को फोन कर अपने को जीवित व सकुशल रहने की जानकारी दी थी।

मंगलवार को एसडीजेएम अनूपमा के न्यायालय छपरा में पुलिस ने 164 का बयान दर्ज कराया। दर्ज बयान में नेहा ने बताया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना हुई थी। वह अपने मर्जी से दिल्ली चली गई थी। दिल्ली में नौकरी करने लगी। उसका किसी ने अपहरण या हत्या नहीं किया है। उसने बताया कि वह नहीं तो ससुराल जाना चाहती है ना ही अपने घर। उसने कहा कि वह नौकरी करने दिल्ली जाना चाहती है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा करने में बसंतपुर व इसुआपुर की पुलिस काफी दिनों से लगी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024