परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर में किराएदार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पीड़िता प्रभावती देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। इधर पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल के बाद बुधवार को चोरीकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर स्थित रामदेव नगर निवासी स्व. सुरेंद्र यादव की पत्नी व पीड़ित प्रभावती देवी ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात जब वह अपने घर में सो रही थीं।
तभी रात को करीब तीन बजे किराएदार पिन्टू व उसके एक साथी ने मिलकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि उन्होंने चोरी की घटना में शामिल चोरों को पहचानने का दावा भी किया हैं। उन्होंने बताया है चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने हो-हल्ला शुरू किया। हल्ला सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इधर किराएदार पिन्टू के हाथ में बड़ा सा चाकू था। आवदेन के अनुसार पिन्टू महिला पर जानलेवा हमला करना चाहता था लेकिन मौके पर जुटे लोगों ने उसकी जान बचा ली। उसने बताया है कि चोरी में करीब एक लाख रुपये नगदी, कपड़े के अलावा उसके आभूषण भी दोनों अपने साथ लेते गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…