बसंतपुर: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारी को ले कर्मियों की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रविरंजन की अध्यक्षता में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में 10 से 23 फरवरी चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन जागरुकता पर बल दिया गया तथा इसका क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करने पर बल दिया गया। प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दो से अधिक आयु के बच्चों को अल्बेंडाजोल तथा बीईसी की टिकिया खिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसमें गर्भवती महिला तथा बीमार लोगों को नहीं दवा नहीं खिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के भी सहयोग को आवश्यक बताया गया तथा कार्य में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में डीपीओ अभिषेक कुमार, जुलेखा फातिमा, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी रज्जन लाल निगम, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मो. आतिफ, रेमी फर्नांडिस, सूर्यपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामपारस राय, राजापुर पंचायत के मुखिया शिवजी राय, चंदन कुमार, लालबाबु ठाकुर, अग्निश कुमार, साकेत कुमार, कमलेश्वर सिंह, एएनएम रेणु, फुलमनी ब्राउज, सीमा कुमारी, जीएनएम रूपा रानी, रिंकी कुमारी आदि मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026