भगवानपुर हाट: 40 किसानों का जत्था परिभ्रमण के लिए पिपराकोठी के लिए हुआ रवाना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से उर्वरक अनुज्ञप्ति हेतु प्रशिक्षण के 12वें दिन मंगलवार को 40 प्रशिक्षणार्थी किसानों का जत्था कार्यक्रम सहायक अरुण कुमार एवं एसआरएफ शिवम चौबे की देखरेख में परिभ्रमण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी के लिए प्रस्थान किया। जत्था को केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि परिभ्रमण पर रवाना हो रहे किसानो का जत्था एकीकृत कृषि प्रणाली, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, अजोला यूनिट आदि विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन तथा इससे जुड़े गुर सीखेंगे। इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर छेत्री ने बताया कि वहां स्प्रिंक्लर, ड्रिप, सिंचाई प्रणाली से फर्टिगेसन के माध्यम एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के किसान अवगत होंगे। जत्था में शामिल किसानों में उमेश कुशवाहा, रमेश कुमार, अशोक प्रसाद, जितेश गुप्ता, मंटू कुमार सहित 40 किसान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024