परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाने में तैनात एएसआई विद्यासागर साह ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के खोड़ीपाकर में शुक्रवार की शाम छापेमारी कर 180 एमएल के विदेशी शराब की 40 पीस फ्रूटी व 15 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया. हालांकि इस दौरान खोड़ीपाकर का धंधेबाज संजय चौधरी भागने में सफल रहा. बरामद शराब को जब्त कर थाने लाने के दौरान दुबारा मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने करहीं खुर्द में छापेमारी कर कारोबारी कमलेश कुमार को 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले में एएसआई विद्यासागर साह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 108/21 में उपरोक्त दोनों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कमलेश कुमार को शनिवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…