परवेज अख्तर/सिवान : जिले महाराजगंज थाना क्षेत्र के हहंवा बाजार पर शनिवार की देर संध्या मोबाइल को ले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना चाकूबाजी में तब्दील हो गई. मारपीट की घटना में दो जख्मी हो गये. जिसमें एक की चाकू लगने से स्थिति चिताजनक देखते हुए पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हहंवा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद एंव ईटहरी निवासी धर्मेंद्र यादव के बीच देर संध्या हहंवा बाजार पर मोबाइल को ले कहासुनी के बीच किसी ने चाकू से प्रहार कर शत्रुघ्न प्रसाद को जख्मी कर दिया. इसकी सुचना मिलते ही शत्रुघ्न प्रसाद के परीजनों ने दुसरे पक्ष के धर्मेंद्र यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया. दोनों को तुरंत महाराजगंज पीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने शत्रुघ्न प्रसाद की हालत चिताजनक स्थिति देखते हुए सिवान रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस हहंवा गांव पहुंचकर मामले की जांच मे लग गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…