बसंतपुर: पुलिस ने अज्ञात मुस्लिम बुजुर्ग के शव को सिवान में कराया सुपुर्दे-खाक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार में सोमवार को मिले एक अज्ञात बुजुर्ग के शव की शिनाख्त 72 घंटे के बाद भी नही होने पर पुलिस ने शव को सुपुर्दे-खाक करा दिया. बता दें की कन्हौली बाजार स्थित राजेन्द्र सिंह के मार्केट के बरामदे में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव देख स्थानीय लोगों ने सूचना बसंतपुर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मृत बुजुर्ग की शिनाख्त नही होने पर सोमवार को ही शव को पोस्टमार्टम में सीवान भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को सीवान में ही रखा गया था, ताकि अज्ञात मृतक के परिजन खोजते हुए पहुंच सके.

पोस्टमार्टम के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नही हो सकी. उसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार शुक्रवार को सीवान गए. जहां पता चला की मृतक मुस्लिम समुदाय से आता है.उसके बाद पुलिस ने समाजसेवी श्रीनिवास यादव के सहयोग से मृतक के शव को सिवान के हॉस्पिटल रोड के नया बाजार के अंजुमन वेलफेयर फाउंडेशन को सुपुर्दे-खाक के लिए सौंप दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की अंजुमन वेलफेयर फाउंडेशन ने मृतक के शव को मुस्लिम रीति-रिवाज से सिवान के ही एक कब्रिस्तान में दफन कर दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026