परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ एकलाम गांव के विहारी टोला में शुक्रवार की सुबह चार की संख्या में बाइक चोर चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल कर बाइक बेच रहे थे. बाइक एक शराब के धंधेबाज को बेच रहे थे. इसी दरम्यान गंभीरपुर निवासी चंद्रेश्वर यादव के एक रिश्तेदार सह हसुआ एकलाम गांव निवासी ने उक्त बाइक की पहचान कर ली. इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया. यह देख चोरी की दो बाइक छोड़ चारों भागने लगे. चारों को भागता देख ग्रामीणों ने पीछा कर तीन को धर दबोचा. वहीं एक भागने में सफल हो गया. इसके बाद तीनों की जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सूचना दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले तीनों को ग्रामीणों ने कर दिया. पुलिस दोनों बाइक को जप्त कर थाने ले गई. गिरफ्तार चोरों में नौतन के हथौजी निवासी राजकुमार साह, दूसरा गलिमापुर निवासी अजय कुमार व तीसरा सेमरिया निवासी उमेश यादव बजाये जाते है. यहां बतादें कि 15 जून को गंभीरपुर गांव निवासी चंद्रेश्वर यादव के यहां तिलक समारोह था. उसी तिलक समारोह में चंद्रेश्वर यादव के रिश्तेदार जनक यादव अपनी बाइक से आये थे. भीड़-भाड का फायदा उठाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि चोरी गई बाइक बरामद हो गयी है. गिरफ्तार चोरों से पूछताछ जारी है. शीघ्र फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…