परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बसंतपुर थाना की पुलिस ने कमर कस ली है. पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए बसंतपुर थाना की पुलिस ने 107 की निरोधात्मक कारवाई करनी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस तत्पर है.
इसी कड़ी में अबतक थानाक्षेत्र के 465 लोगों पर 107 की निरोधात्मक कारवाई व 40 लोगों पर 110 की कारवाई की गई है. साथ ही क्षेत्र के 19 लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज करने की अनुशंसा व तीन लोगों पर सीसीए की कारवाई का प्रस्ताव जिला मुख्यालय में भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने कहा की किसी भी परिश्थिति में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में कराया जाएगा. इसकी रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…