परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ:
सारण के डीएम डॉ नीलेश रामचन्द्र देवरे का तबादला कर दिया गया है। डॉ नीलेश अब केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के निजी सचिव बनाये गए हैं। डीएम डॉ नीलेश सारण में योगदान करने के बाद डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने कई विकास कार्यो को गति दी। कोविड टीकाकरण में डीएम का योगदान सराहनीय रहा। साथ ही कोविड कि दुसरी लहर के दौरान डीएम डॉ नीलेश ने कम संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके सारण वासियों की सेवा की थी जिस कारण कई लोग कोविड को हराकर सकुशल घर लौटे थे।डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने शहर के खनुआ नाले पर बनी दुकानो को जिस तरीके से तोड़ा था और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में उनके महत्वपूर्ण अभियान को सारणवासी सराह रहे हैं।
लोगो का मानना है कि यदि डॉ नीलेश सारण में कुछ माह और रुक जाते तो शहर की कई समस्याओं का समाधान हो जाता।आपको बता दे कि भारत सरकार के अवर सचिव स्तर के अधिकारी ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सारण के डीएम को यथा शीघ्र निजी सचिव के पद पर भेजने को कहा है।डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे एक वर्ष से भी कम समय तक सारण के डीएम रहे। अब इन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का निजी सचिव बनाया गया है। डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं साथ में वह एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…