परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर स्थानीय थाने की पुलिस को सोमवार की अहले सुबह 225 बोतल विदेशी शराब को बरामद करने में सफलता मिली है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई विद्यासागर साह व पुलिस बलों की टीम ने बसंतपुर के सोहराई महतो के घर छापेमारी की. जहां पुलिस ने 750 एमएल के 9, 375 एमएल के 72 व 180 एमएल के 144 बोतल विदेशी शराब को बरामद कर लिया.
हालांकि घर मे शराब की खेप रखने वाला सोहराई महतो मौके से गिरफ्तार नही हो सका. पुलिस ने बरामद हुए विदेशी शराब को जब्त कर थाने लाया है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर की गई कारवाई में लगभग 59 लीटर मैक डोवेल्स नंबर वन शराब को बरामद किया गया है. मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…