भगवानपुर हाट: बीजेपी वित्त रहित शिक्षक संघ की बैठक हुई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के बनसोही गांव में प्रस्तावित आगम पति जानकी साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को बीजेपी वित्तरहित शिक्षक संघ की बैठक हुई. जिसमें केंद्र सरकार की सात वर्ष पूरे होने पर चर्चा की गई. साथ ही केंद्र द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही वैश्विक बीमारी कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया. कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क सैनिटाइजर वितरण किया गया.

बैठक में शामिल लोगों का ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांच कर लोगों को जागरूक किया गया. वित्तरहित शिक्षा कर्मियों का पिछले आठ वर्ष से अनुदान राशि नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया तथा सरकार से जल्द से जल्द बकाया राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई. इस बैठक में महमदा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शिवकुमार प्रसाद, प्रो. विजय शर्मा, प्रो. सुनील कुमार सिंह, प्रो. समीमुल्लाह, जितेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026