परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय के भरत मार्केट स्थित बोलबम हार्डवेयर की दुकान का दुकान से बुधवार की रात चोरों ने करीब 50 हजार से अधिक रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुकानदार छठीलाल प्रसाद बुधवार की रात अपनी दुकान बंद घर चले गए थे तभी देर रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान में प्रवेश कर गए तथा दुकान से तीन चांदी का सिक्का एवं 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली।
जब दुकानदार गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का दरवाजा खुला देख हतप्रभर हो गए। उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा दुकान में लगे सीसी कैमरे का फुटेज देखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसी कैमरे में चोरी की तस्वीर कैद हो चुकी है। पुलिस चोर की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद अन्य दुकानदारों में रोष है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…