परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में बुधवार की शाम बच्चों के विवाद सुलझाने गए एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रामापाली गांव निवासी मुन्ना राम, पूनम देवी, रिंकू व पिंकू के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में पूनम देवी ने बताया कि घर के बाहर सभी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चे आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंची तभी गांव के कुछ लोग आ गये और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे पति और दोनों बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में घायल ने एसटी थाना में आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…