परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के राजापुर गांव में गुरुवार की शाम दो घर तथा दो भुसौल में आग लगने से अनाज, कपड़ा, बर्तन, भूसा समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि राजापुर निवासी टुनटुन राय के एस्बेस्टसनुमा मकान के पास पुआल रखा था। उसमें अचानक आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते दही देखते अनाज, कपड़ा, बर्तन, पुआल समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।
वहीं बगल में हंसनाथ राय के खपरैलनुमा घर में आग लगने से भी अनाज, कपड़ा समेत हजारों रुपये की क्षति हुई है। साथ ही मुकेश राय एवं सुभाष राय के भुसौल में आग लगने अनाज, भूसा जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…