गुठनी: युवक को चाकू मारकर सोने की चेन व 60 हजार रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बहेलिया और तड़का गांव के समीप बुधवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा उसके पास से सोने की चेन एवं 60 हजार रुपये छीन लिया। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घायल ने थाना क्षेत्र बेलौर निवासी शशिकांत कुशवाहा ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर गांव के ही मनोज कुमार यादव एवं सरोज कुमार यादव तथा एक अन्य व्यक्ति को आरोपित किया है।

घायल शशिकांत ने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी गांव के ही मनोज कुमार यादव एवं सरोज कुमार यादव तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने मेरा बाइक रोक गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उक्त दोनों ने मेरे पेट में चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही मेरे गले से सोने की चेन एवं 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। मेरे चिल्लाने पर आसपास के लोग मुझे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026